icon

Need Help? call us free

+919161004525

Success Stories

सिटिजन फ़ोरम और अन्य दलों के सामूहिक प्रयास से चानकी घाट पुल की सडक का निर्माण हैं सिटिजन फ़ोरम के सफ़लता का प्रतीक

  • By Admin

सत्रह साल से अधूरे चानकी घाट पुल का वर्ष 2016 में निर्माण कार्य पूरा हो गया।। सड़क बनते ही महराजगंज से नौतनवां आने जाने के लिए वाहनों का दौड़ना शुरू हो जाएगा। सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अभियंता बीएन ओझा ने यह जानकारी दी।

भारतीय किसान यूनियन के नेता सुरेश चंद साहनी ने इस पुल के एप्रोच के लिए मुहिम को छेड़ा था। 28 दिन तक लगातार धरना प्रदर्शन का दौर चला था।
 सिटीजन फोरम, आम आदमी पार्टी, हियुवा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अलावा अन्य लोग भी धरना प्रदर्शन के समर्थन में आग आए थे। चानकी घाट पुल और सड़क मार्ग चालू हो जाने से इलाके के दो दर्जन गांव सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। वन विभाग के नरेश कु मार मिश्र ने बताया की एक सप्ताह के अंदर वन विभाग सड़क बनाने के लिए बीच में आ रही सभी समस्याओं को दूर कर जमीन उपलब्ध करा देगी। 

लोक निर्माण विभाग  के अभियंता बीएन ओझा ने बताया की वर्ष 2016 के अंत तक चानकी घाट पुल के दोनों तरफ सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। महराजगंज से नौतनवा के लिए पुल से वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे। बताया की मार्ग बन जाने से दो दर्जन गांव के लोगों के अलावा नौतनवा से आने जाने वाले लोगों को भी आधी दूरी ही तय करने पडे़गी। और कथ्नानुसार सारे कार्यों को पूर्ण किया गया। सिटिजन फ़ोरम और अन्य दलों के सामूहिक प्रयास से चानकी घाट पुल की सडक का निर्माण  सिटिजन फ़ोरम के सफ़लता का प्रतीक   हैं|