icon

Need Help? call us free

+919161004525

Upcoming Event

सिटीजन फोरम ने किया प्रतिभा सम्मान

20 September 2022 Divine Public School Maharajganj

नीट में सफलता प्राप्त करने पर 15 बच्चे सम्मानित 

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता : प्रो पांडेय
कठिन परिश्रम से ही प्राप्त होती है सफलताए: एसडीएम
महाराजगंज l सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम और डिवाइन पब्लिक स्कूल महाराजगंज की ओर से एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर जनपद में के 15 छात्र छात्राओं को जिन्होंने नीट 2022 में सफलता प्राप्त की है उन्हें प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    डिवाइन पब्लिक स्कूल महाराजगंज आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पीजी कॉलेज के प्राचार्य डीएन पांडे ने संबोधन में कहा कि प्रतिभा का कोई शॉर्टकट नहीं होता इसलिए विस्तार से ज्ञान प्राप्त करने के बाद ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है निश्चित रूप से इस तरह के क्षेत्र में इन बच्चों ने श्रम करके यह मुकाम प्राप्त किया बधाई के पात्र हैं।
    समारोह के अति विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम ने कहा कि यह बच्चे भारत के भविष्य हैं उन्होंने नीट में सफलता प्राप्त कर महाराजगंज जनपद का नाम रोशन कियाहै इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए सिटीजन फोरम को धन्यवाद दिया।
   समारोह की अध्यक्षता करते हुए फोरम के संरक्षक डॉ बलराम भट्ट ने कहां कि यहां के बच्चों का नीट क्वालीफाई करना गौरव का विषय है उनके द्वारा इनका सम्मान करते इनका मनोबल बढ़ाया गया है और दूसरे प्रतिभाशाली छात्रों को ऐसा करने का  प्रोत्साहन मिलता है।
  समारोह को संबोधित करते हुए फोरम के अध्यक्ष डॉ आर के मिश्र ने कहा कि फोरम का उद्देश्य यही है कि  तीव्र बुद्धि के बच्चों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाए l
 प्रतिभा सम्मान समारोह का संचालन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ शांति शरण मिश्र ने किया । सभी के प्रति आभार ज्ञापन डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक रंजन त्रिपाठी ने किया l सम्मान समारोह को फोरम के महासचिव  विमल पांडे उपाध्यक्ष केएम अग्रवाल विजय बहादुर सिंह विद्यालय के प्रबंधक आलोक रंजन त्रिपाठी डॉ विकास अग्रवाल डॉ गौरव डॉ डीके साहनी डॉक्टर ए बी त्रिपाठी डॉ हेमंत श्रीवास्तव डॉ सलीम विजय पांडे डॉक्टर मनीष मिश्रा गणेश शंकर श्रीवास्तव रुपेश यादव सुनील मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
______
इन प्रतिभाओं को नीट क्वालीफाई करने के उपलक्ष्य में फोरम की ओर से सम्मानित किया गया। आयुष जयसवाल कीर्तिराज विश्वकर्मा काजल प्रजापति जान्हवी पांडे आशुतोष गुप्ता आयुषी मद्धेशिया तन्मय देव पटेल हिमांशु श्रीवास्तव हर्षिता पटेल कृतिका पांडे प्रशांत प्रताप सिंह संचिता श्रीवास्तव शिवेंद्र साहनी अस्मिता त्रिपाठी आकांक्षा मद्धेशिया को फोरम की ओर से प्रत्येक चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l डिवाइन पब्लिक स्कूल से विद्यालय की छात्रा रही नीट में चयनित कृतिका पांडे और हर्षिता पटेल को अलग से सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के 2022 के हाई स्कूल के जिला टॉपर आशुतोष कुशवाहा और इंटरमीडिएट में सेकंड जिला टॉपर अमृता मौर्य और को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l
   शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए फोरम की ओर से डॉ बलराम भट्ट और उत्कृष्ट कार्य के लिए पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो डीएन पांडे तथा उत्कृष्ट प्रशासक के कार्य के लिए उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम को भी फोरम की ओर से सम्मानित किया गया।